फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जलघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट

जलघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट

Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
जलघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
बीती देर रात कुछ हथियारबंद युवकों ने बादली स्थित जलघर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे जलघर में पिछले दरवाजे से आए और एक-एक कर करीब 10-12 कर्मचारियों और श्रमिकों को बंधक बनाकर जहां उनके साथ मारपीट की वहीं उनसे पैसे और जलघर के ट्रांसफार्मर की कॉपर चोरी कर ले गए।
बाईपास पर फरुखनगर सहित कई शहरों में पानी की सप्लाई के लिए जलघर बनाया गया है। यहां बुधवार रात 10 से 12 युवक दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए। कर्मचारियों के अनुसार सभी युवकों के हाथों में हथियार थे। सुमन, दलीप व सुभाष के अनुसार लुटेरों ने उन्हें बंधक बना लिया, मगर वह किसी तरह से भागकर गुरुग्राम चौक पर मिक्सचर प्लांट के पास आए और साढ़े तीन बजे जेई नरेश को फोन पर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जेई ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क साधते हुए बादली पुलिस का नंबर लिया और करीब चार बजे बादली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने करीब 15 कर्मचारियों और श्रमिकों को बंधक बना दिया और उनके साथ मारपीट की। इससे कुछ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झज्जर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बदमाशों ने जलघर में लगे ट्रांसफार्मर को तोड़कर कॉपर चोरी कर ली और ट्रांसफार्मर में आग लगा दी। लूटेरों ने दलीप, सुमन चौकीदार, सुरेन्द्र को बुरी तरह से पीटा जिनको झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यकारी अभियंता राजेश बंसल, एचसी प्रदीप, एसडीओ हशरखान, जेई नरेश यादव के अलावा अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंचे और जलघर का निरीक्षण किया। पुलिस ने फिलहाल शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक लूटेरों का कोई सुराग नहीं है। उधर, एएसएपी हिमांशु का कहना है। सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं। पुलिस की कई टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटा
-ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने के बाद लगाई आग
-
---फोटो 8 : अलमारी में बिखरा पड़ा सामान।
---फोटो 9 : ट्रांस्फार्मर देखते हुए अधिकारी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed