फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   करंट से पुजारी की मौत्, चार अन्य झुलसे

करंट से पुजारी की मौत्, चार अन्य झुलसे

Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
करंट से पुजारी की मौत्, चार अन्य झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गांव खानपुर खुर्द में एक मंदिर प्रांगण में कदम का पेड़ काटने के दौरान मंदिर के महंत सहित पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से मंदिर के महंत की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन सभी को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है जहां सभी की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। हादसा मंदिर में लगे कदम का एक पेड़ काटने के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार साल्हावास थाने के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर खुर्द में दादा मंधालिया का मंदिर है। इसी मंदिर में हनुमान सहित कई अन्य मूर्तियां भी श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित की गई हैं। इसी मंदिर में हनुमान महाराज की प्रतिमा के सामने ही एक कदम का पेड़ मौजूद है। ग्रामीणों के अनुसार इस कदम के पेड़ के नजदीक ही बिजली की तार होने के चलते अक्सर इस कदम के पेड़ में करंट रहता था। बृहस्पतिवार को मंदिर महंत के सहमति पर गांव के ही बंटी, कर्मबीर व विकास इस कदम के पेड़ को काट रहे थे। वहां पर मंदिर के महंत करतार गिरी भी खड़े थे। बताया जाता है कि उसी दौरान ही इस कदम के पेड़ में अचानक करंट आ गया, जिसने मंदिर के महंत सहित अन्य चार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मंदिर के महंत करतार गिरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को झुलसी हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। यहां सभी की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

वर्जन
साल्हावास थाना इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली तो उन्होंने मौके का मुआयना किया है। महंत की मौत करंट से हुई है जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। वहीं चार अन्य लोग भी करंट से झुलसे हैं, जिनके बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर खुर्द में करंट से मंदिर के महंत की मौत, चार झुलसे
पीजीआई रेफर, कदम का पेड़ काटने के दौरान लगा करंट

फोटो संख्या-8
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed