फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैशियर से हिसाब पर जूतमपैजार, जाट संघर्ष समिति पहुंची थाने

कैशियर से हिसाब पर जूतमपैजार, जाट संघर्ष समिति पहुंची थाने

Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैशियर से हिसाब पर जूतमपैजार, जाट संघर्ष समिति पहुंची थाने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति का चंदा विवाद आखिरकार सोमवार को थाने पहुंच गया। काफी दिनों से चले आ रहे विवाद में सोमवार को जिला प्रधान ने कैशियर गुट के एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जिला प्रधान जितेंद्र उर्फ बबला धनखड़ ने शिकायत में बताया कि समिति ने कैशियर जसबीर धनखड़ के घर पहुंचकर हिसाब मांगा तो उसने हिसाब देने से मना कर दिया।
वहीं, इसी दौरान उसके गुट से कुछ लोग भी पहुंच गए और उनसे गाली-गलौच करने लगे। जिस पर समिति सदस्य धरनास्थल पर वापस लौट गए। लेकिन इसी दौरान दिल्ली गेट के एक व्यक्ति ने उन्हें दिल्ली गेट क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसे लेकर समिति ने झज्जर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में दिल्ली गेट निवासी राम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कैप्टन जसबीर गुट के दिलबाग दलाल का कहना है कि पैसा तो समिति अध्यक्ष यशपाल मलिक को सौंप चुका है। जोकि अब समाज का दबाव पड़ने पर कैशियर के सिर बुराई मंढना चाहता है। पूरे मामले को समाज के सामने रखा जाएगा और दूसरों के दामन पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे जिला प्रधान की सच्चाई सभी के सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed