{"_id":"5956aa4c4f1c1b423b8b4a17","slug":"51498851916-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में फैंका जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट, प्रशासन सुस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में फैंका जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट, प्रशासन सुस्त
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
बौंदकलां क्षेत्र में खुले में फेंका जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट कस्बे की आबोहवा बिगाड़ रहा है। ऐसा करने वाले अस्पताल संचालकों पर न तो जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और न ही प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड। प्रशासनिक सुस्ती के चलते अस्पताल संचालक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा साफ निर्देश दिए गए है कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं डाला जाना चाहिए। इन निर्देशों को नजरअंदाज कर बौंदकलां में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट डालकर अस्पताल संचालक हवा में जहर घोल रहे हैं। बरसात के मौसम में खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट बीमारियों का कारण भी बन सकता है। यह लापरवाही प्रशासन की नाक तले हो रही है लेकिन ऐसा करने वालों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। कस्बे में खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट बरसात के पानी के साथ बहकर तालाब में पहुंच रहा है। इस कारण मवेशियों में भी गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।