फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोली मारकर युवक की हत्या, केस दर्ज

गोली मारकर युवक की हत्या, केस दर्ज

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर युवक की हत्या, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली
क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार रात गांव बुपनियां मेें गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुपनियां में सोमवार की सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो लोगों को जरदकपुर रोड पर खेतों में एक युवक का शव दिखाई दिया। लहूलूहान अवस्था में पड़े युवक के शरीर पर गोलियां लगी हुई थीं। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान बुपनियां निवासी धीरज (24) के तौर पर हुई। किसी व्यक्ति ने उद्वके घर सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी हंसराज और सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस कर्मियों सहित गांव में पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक धीरज विवाहित था। बताते हैं कि रात को कुछ युवक धीरज को बुलाने आए थे। उसी के बाद से धीरज गायब था। पुलिस ने आशंका जताई है कि रात के वक्त ही धीरज को मौत के घाट उतारा गया है। धीरज की हत्या किन लोगों ने और किन कारणों से की, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, हां गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक आए थे बुलाने
परिजनों के मुताबिक, रविवार की शाम को कुछ युवक धीरज को बुलाने आए थे। इसके बाद धीरज घर से चला गया। रातभर वह घर नहीं लौटा। चूंकि एकाध बार वह गांव के मंदिर में रात को ठहर जाता तो हमने सोचा कि वहीं होगा। लेकिन सुबह सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के शरीर में दो गोलियां लगी हैं। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बहादुरगढ़ में 20 दिन में 8 घटनाएं, चार अनट्रेस

पहली घटना : आपसी विवाद में व्यक्ति की हत्या
आपसी विवाद के चलते गत माह लाइनपार के छोटूराम नगर वासी रामलगन (50) को प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपनों ने ही मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, रामलगन और उसकी पत्नी कुंवल देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक दिन दोनों में झगड़ा होने के बाद पत्नी कुंवल देवी ने अपने दत्तक पुत्र राजन व उसके मित्र विकास से रामलगन को ठिकाने लगाने की बात कही। गत 24 मई को राजन व विकास ने रामलगन को उसके घर में ही गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जब गला दबाने से रामलगन बेहोश हुआ तो दोनों उसे मृत समझकर भाग गए थे। लेकिन रामलगन ने घटना के 2 दिन बाद पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया था। मामले में बेटे मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने कुंवल देवी, राजन और विकास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। फिलहाल तीनों आरोपी हिरासत में हैं।

दूसरी घटना : कबाड़ी व्यवसायी की हत्या
गत माह दिल्ली के झाड़ोदा से 28 मई को अपहृत हुए कबाड़ी व्यवसायी नरेश (32) की बहादुरगढ़ के नयागांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव 30 मई सुबह नयागांव में आश्रम के पास एक खाली भूखंड में खून से लथपथ मिला था। नरेश को 9 से 10 गोलियां मारी गई थी। मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गत दिनों उत्तम नगर से पकड़े गए पांच बदमाशों में शामिल विकास दलाल ने यह वारदात अंजाम दिए जाने की बात कबूली है।

तीसरी घटना : छुड़ानी के सरपंच पर जानलेवा हमला
गांव छुड़ानी में 27 मई की शाम अपने कार्यालय में बैठे सरपंच सत्यवान उर्फ सत्ते पर अज्ञात तीन-चार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। क्रेटा कार में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले पूछा कि सरपंच कौन है? सरपंच सत्यवान ने जैसे ही हाथ उठाकर कहा मैं हूं, तभी हमलावर तीन-चार फायर कर फरार हो गए थे। मामले में सदर एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर ने कहा कि एक मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। उनमें से एक आरोपी विकास ने सरपंच पर हमला किया था। जल्द उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।

चौथी घटना : सरपंच अनूप की हत्या
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव बामनोली के सरपंच अनूप सिंह छिल्लर की गत 2 जून को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनूप सिंह छिल्लर अपने ईंट भट्ठे से होकर अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में गांव के एक युवक व उसके अन्य दो साथियों ने इशारे से गाड़ी रुकवाई थी। पहले नमस्ते की और बाद में सिर, छाती और पेट में तीन गोलियां मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस न तो आरोपियों को तलाश पाई है और न ही वारदात के कारणों का पता चल पाया है।

पांचवीं घटना : धारदार हथियार से युवक की हत्या
गत चार अप्रैल दोपहर गांव कुलासी में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, 22 वर्षीय युवक आनंद गांव में ही बदनीयती से एक घर में घुस गया था। महिला के शोर मचाने पर आए देवर अनिल ने आनंद पर फरसे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मामले में आरोपी अनिल और उसके भाई अजय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

छठी घटना : ठेकेदार पर हमला
गत 10 मई सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने कार्यालय में बैठे छुड़ानी निवासी विनोद ठेकेदार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दो फायर कर जानलेवा हमला किया था। गनीमत रही कि ठेकेदार हमले में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच का साक्ष्य भी जुटाए, केस दर्ज किया। लेकिन आरोपी अभी पुलिस से बाहर हैं।

सातवीं घटना : झगड़े में चली गोली
10 जून की रात गांव नूना माजरा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गोली चल गई। इस हमले में नूना माजरा वासी संदीप जून बाल-बाल बच गया। हमले के बाद हमलावर मौके सेे फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से सदर थाना पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में सदर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


आठवीं घटना : बुपनियां में युवक का मर्डर
गांव बुपनियां में 11 जून की रात बुपनियां निवासी करीब 24 वर्षीय धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम धीरज को गांव के ही कुछ युवक बुलाने आए थे। वह उनके साथ गया, लेकिन वापस नहीं आया। सोमवार सुबह धीरज का शव जरदकपुर रोड के पास खेतों में मिला। उसके शरीर पर दो गोली लगी थी। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से जारी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed