फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसडीएम के साथ किसानों की दूसरी वार्ता भी रही असफल, गुपचुप तरिके से आगामी रणनीति बनाने में जुटे किसान

एसडीएम के साथ किसानों की दूसरी वार्ता भी रही असफल, गुपचुप तरिके से आगामी रणनीति बनाने में जुटे किसान

Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के साथ किसानों की दूसरी वार्ता भी रही असफल, गुपचुप तरिके से आगामी रणनीति बनाने में जुटे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नेशनल हाईवे -152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एसडीएम और एनएचआई अधिकारियों से 48 घंटे में दूसरी बार वार्ता के लिए बुलाया। एक घंटे बंद कमरे चली वार्ता विफल रही। बैठक कक्ष से बाहर आकर किसान बोले कि प्रशासन केवल उनका समय बर्बाद कर रहा है, समाधान के नाम पर मजाक हो रहा है। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं ने मंथन कर जल्द बड़ा कदम उठाने की बात कही। कदम क्या होगा, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
गत बुधवार को भी धरनास्थल पर पहुंचे नायक तहसीलदार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने किसानों को वीरवार को डीसी के साथ बैठक का निमंत्रण दिया था। वीरवार सुबह 11 बजे किसानों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा था। वहां उनकी एसडीएम सतबीर कुंडू और एनएचआई अधिकारियों से बैठक हुई। करीब एक बजे तक बैठक चली, लेकिन बाहर आकर किसानों ने जिला प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। शनिवार को एसडीएम ने पुन: वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे किसानों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनुप फौगाट, विनोदी मौड़ी, रामनगर सरपंच राजीव यादव, राजकुमार मकड़ाना व बिजेंद्र टिकाण कलां तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी एक घंटे तक एसडीएम और एनएचआई अधिकारियों से बातचीत हुई। बाहर आकर किसानों ने बातचीत का पूरा ब्योरा तो नहीं बताया लेकिन इतना कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उनके साथ वार्ता के नाम पर मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने पर संबोधित करते हुए समाजसेवी मनीषा सांगवान ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर सरकार और प्रशासन ने मिलकर किसानों के साथ अन्याय किया है। किसानों की लड़ाई में उनका संगठन समर्थन करेगा। किसानों ने कहा कि नए अधिनियम में उपजाऊ भूमि का किसानों को प्रति एकड़ चार करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए जबकि सरकार पुराने एक्ट को आगे रख महज 22 लाख रुपये प्रति एकड़ ही मुआवजा दे रही है। उधर, गुप्तचर विभाग भी सभी गतिविधियों पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह मार्च को सांसद धर्मबीर किसानों के प्रतिनिधिमंडल को एनएचआई के पदाधिकारियों से मिलवाकर समस्या का समाधान कराएंगे।
सतबीर कुंडू, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed