फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हनुमान मंदिर में आए अकाउंटेंट का स्कूटी से लैपटॉप चोरी

हनुमान मंदिर में आए अकाउंटेंट का स्कूटी से लैपटॉप चोरी

Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में आए अकाउंटेंट का स्कूटी से लैपटॉप चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रेस्ट हाउस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान के दर्शन करने आए एक अकाउंटेंट की स्कूटी से अज्ञात ने लैपटॉप चोरी कर लिया। स्कूटी मंदिर के बाहर खड़ी थी और लैपटॉप मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-18 निवासी रविंद्र श्योराण ने बताया कि वह लोहारू रोड स्थित बजाज दोपहिया वाहन एजेंसी में कार्यरत है। गत एक फरवरी को शाम करीब पौने आठ बजे स्कूटी लेकर रेस्ट हाउस भगवान के दर्शन करने आया था। स्कूटी मंदिर के सामने खड़ी कर दी और बैग भी वहीं छोड़ गया। रविंद्र ने बताया कि बैग में लैपटॉप भी था। कुछ समय बाद वह वापस आया तो उसे स्कूटी पर रखा लैपटॉप नहीं मिला। उसने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह सिटी पुलिस थाने पहुंचा और लैपटॉप चोरी की लिखित शिकायत सौंपी। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंचकर लैपटॉप बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed