{"_id":"5c3a5740bdec22733b51b545","slug":"41547327296-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना माछरौली में केस दर्ज किया गया। ये जानकारी सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में झज्जर रेवाड़ी रोड़ पर गांव चांदपुर मोड़ के पास तैनात थी। इस दौरान टीम ने शक की बिनाह पर एक व्यक्ति को काबू किया। उसकी तलाशी ली गई तो उससे 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र छतर सिंह निवासी गांव अहरी जिला झज्जर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना माच्छरौली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।