फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सचिन के दो हत्यारे भेजे जेल, एक की तलाश जारी

सचिन के दो हत्यारे भेजे जेल, एक की तलाश जारी

Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
सचिन के दो हत्यारे भेजे जेल, एक की तलाश जारी

विज्ञापन
बहादुरगढ़। दहकोरा निवासी सचिन की हत्या के मामले में पकड़े गए दोनों युवक बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए। अब पुलिस तीसरे हत्यारोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार चल रहे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव दहकोरा का निवासी सचिन 23 नवंबर की सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। अगली सुबह 24 नवंबर को उसका शव गांव के ही खेतों में पाया गया था। 27 नवंबर को इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नरेश व सुमित के तौर पर हुई। दोनों गांव दहकोरा के ही निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को गांव के खेत में उन्होंने पार्टी की थी। सचिन व उन दोनों के अलावा गांव ईस्माइला का एक युवक भी पार्टी में मौजूद था। इस दौरान उनका विवाद सचिन से हो गया और इसी विवाद में सचिन की हत्या हो गई।
विज्ञापन

आसौदा पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सूरजभान ने कहा कि तीसरे युवक की पहचान उजागर हो गई है। उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed