फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झगड़े में चली लाठी-ईंट, तीन घायल

झगड़े में चली लाठी-ईंट, तीन घायल

Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में चली लाठी-ईंट, तीन घायल
लाठी और ईंटों से किया हमला, तीन घायल
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छोटूराम नगर में रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान ईंट और लाठी चलने से एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में परनाला निवासी राज सिंह ने कहा है कि उसकी बहन लाइनपार के छोटूराम नगर में रहती है। उसकी बहन का ननद अंजू के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में सुलह के लिए वह अपने दो परिचितों हर्ष और हरेंद्र के साथ रविवार को बहन के पास गया था। इस दौरान वहां अंजू, उसका पति, मामा व कुछ अन्य लोग आ गए। लोगों ने हम तीनों पर लाठी व ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। कॉलोनी के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया। लाइनपार थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed