फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला की चोटी कटने का एक और मामला आया सामने

महिला की चोटी कटने का एक और मामला आया सामने

Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
महिला की चोटी कटने का एक और मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
महिलाओं की चोटी कटने का मामला ग्रामीण आंचल के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी सामने आने लगा है। जिले के गांव सिलानी, हसनपुर, खोरडा, दूबलधन माजरा के बाद सोमवार को शहर की छावनी मोहल्ले से भी मामला सामने आया है। जिसके चलते शहर की महिलाओं में भी दहशत का माहौल है और शहरवासी टोटकों का सहारा ले रहे है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं मेंहदी के थापे अपने घरों के बाहर लगा रही हैं तो कोई नीम के पते और कोई नींबू भी अपने दरवाजों पर लटका रही हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह अचानक उसकी चोटी कट गई और पीछे मुड़ कर देखा तो पीछे बिल्ली दिखाई दी है। वहीं एक अन्य मोहल्ला निवासी रोशन लाल ने बताया कि घटना के बाद परिवार में ही नहीं पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है, चोटी कटी है लेकिन कैसे कटी, इसका पता नहीं है।


वर्जन
चोटी कटने की सूचना जरूर मिली है। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अफवाहों से दूर रहने और मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कही है।
विज्ञापन

- सुदेश देवी, महिला थाना प्रभारी झज्जर।

- गांव के बाद अब शहरों में भी फैली अफवाह, महिला थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed