फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वाटर सप्लायर्स की कैंपर चोरी करने का आरोपी दबोचा

वाटर सप्लायर्स की कैंपर चोरी करने का आरोपी दबोचा

Tue, 25 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लायर्स की कैंपर चोरी करने का आरोपी दबोचा
वाटर सप्लायर्स की कैंपर चोरी करने का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रावलधी-दिल्ली बाईपास स्थित एक आरओ प्लांट संचालक की बोलेरो कैंपर अज्ञात ने बस स्टैंड के सामने से चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। इसके तुुरंत बाद क्षेत्र में नाकेबंदी की गई तो पुलिस की गिरफ्त में एक बाइक चोर आ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बस स्टैंड के सामने से चोरी की गई कैंपर भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर अन्य वारदातों के खुलासे के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के बहुझोलरी निवासी बलजीत के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में चंपापुरी निवासी रामौतार ने बताया कि वह वाटर कैंपर शहर में सप्लाई करता है। रविवार को वह अपनी बोलेरो कैंपर में पानी सप्लाई करने गया था। रामौतार ने बताया कि उसने अपनी बोलेरो कैंपर बस स्टैंड के सामने खड़ी कर दी और खुद दुकानों में कैंपर रखने चला गया। इसी दौरान किसी अज्ञात ने उसकी कैंपर चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने बताया कि रविवार शाम को प्रधान सिपाही जगजीत सिंह अपनी टीम सहित नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी पुलिस कर्मचारियों ने बाइक सवार एक युवक को रुकवाकर कागजात दिखाने को कहा। इस पर युवक हड़बड़ाने लगा और उसने बाइक छोड़कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। प्रधान सिपाही जगजीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और पूछताछ करने पर उसने यह बाइक चोरी की बताई। इसके बाद उसे पुलिस टीम थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बोलेरो कैंपर चोरी करने की भी हामी भर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed