{"_id":"596e5b944f1c1b6b168b46b7","slug":"41500404628-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"210 ग्राम गांजा रखने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
210 ग्राम गांजा रखने के आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
चरखी दादरी। गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सदर थाना पुलिस ने अलवर के गांव धाटल निवासी एक युवक को 210 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि सदर थाना प्रभारी प्रेम हुड्डा ने दो दिन पहले ही गांव गौरीपुर निवासी प्रदीप उर्फ बल्ला को गांजे के साथ दबोचा था। जिससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अलवर के गांव धाटल निवासी अख्तर खान से गांजा खरीदने की बात कबूली थी। इसी आधार पर प्रेम हुड्डा ने मंगलवार को अलवर के गांव धाटल में दबिश देकर अख्तर खान को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर करीब 210 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया गया।