फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

डीएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Sun, 18 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हंसराज ने शनिवार को थाना सदर बहादुरगढ़ में थाना और चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने अपराध की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करने व अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों को काबू करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
थाना सदर बहादुरगढ़ के प्रांगण में विशेष रूप से आयोजित मीटिंग में थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक जसवीर सिंह, इंचार्ज पुलिस चौकी आसौदा सहायक उपनिरीक्षक जगबीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी मांडोठी सहायक उपनिरीक्षक अनूप सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी बादली सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सहित थाना व चौकियों में तैनात अनुसंधान कर्ता व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में अपराधों की रोकथाम के बारे में निर्देश देते हुए डीएसपी हंसराज ने थाना प्रबंधक व सभी चौकी प्रभारियों को गश्त व नाका ड्यूटी तैनात करके लगातार अपने-अपने इलाका में कड़ी निगरानी रखने तथा वांछित अपराधियों को पकड़ने व लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के कड़े दिशा निर्देश किए। उन्होंने कहा कि महिला के विरुद्ध किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी तरह की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अथवा किसी भी माध्यम से आई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधी किस्म के व्यक्तियों, थाना के रिकार्ड में अंकित असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब अथवा नशे की तस्करी में लिप्त दोषियों और अवैध हथियार रखने वालों को काबू करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लंबित अनसुलझे मामलों के वांछित दोषियों को हरसंभव कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed