फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बैंक में घुसते ही बदमाशों ने काटा था अलार्म का तार, फिर ले गए एटीएम से 6 लाख 79 हजार रुपये

बैंक में घुसते ही बदमाशों ने काटा था अलार्म का तार, फिर ले गए एटीएम से 6 लाख 79 हजार रुपये

Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक में घुसते ही बदमाशों ने काटा था अलार्म का तार, फिर ले गए एटीएम से 6 लाख 79 हजार रुपये
अलार्म के तार को काटकर एटीएम से लूटकर ले गए 6.79 लाख
विज्ञापन

बेरी। डीघल के बरहाना मार्ग स्थित ओबीसी के मुख्य शटर पर लगे दोनों ताले तोड़कर एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश एटीएम में रखा 6 लाख 79 हजार रुपये का कैश ले गए। बदमाशों ने बैंक के मुख्य शटर का ताला तोड़ने के बाद बैंक में लगे अलार्म की तार काटी और फिर वारदात को अंजाम दिया। बैंक के अंदर हुई घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बैंक अधिकारियों ने अंतिम समय आठ मार्च को एटीएम में राशि डाली थी, जो कि वर्तमान में छह लाख, 79 हजार रुपये शेष थी। वहीं ओबीसी के अंदर घुसे बदमाशों ने करीब 30 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि अलार्म का तार काटने के बाद बदमाश बेखौफ हो गए थे। बैंक के बाहर करीब रात 2:30 बजे स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी और मुख्य शटर का ताला तोड़कर बैंक में घुसे। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काट कर एटीएम से 6 लाख 79 हजार सौ रुपये निकाल लिए। करीब 2:58 बजे कैश लेकर डीघल चौकी की तरफ भाग गए।

.............
डीघल गांव के बरहाना मार्ग पर स्थित ओबीसी में लगी एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर कैश ले जाने की जानकारी शुक्रवार देर रात बैंक प्रबंधक ने दी। उन्होंने बताया कि एटीएम से 6 लाख 79 हजार सौ रुपये कैश गायब मिला है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक में लगे अलार्म सिस्टम के तार को काट दिया था। मामले में जांच की जा रही है और प्रयास है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सतबीर सिंह, जांच अधिकारी, डीघल चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed