{"_id":"5c3a572cbdec2273212c5d38","slug":"31547327276-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस ने हथियारों के साथ जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी थाना शहर झज्जर में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार ने दी।
उन्होेंने बताया कि झज्जर निवासी एक महिला ने लिखित में शिकायत दी थी कि 25 दिसंबर की शाम कुलदीप, सचिन व अन्य कई लोग हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए। उन्होेंने उससे मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद थाने में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार की एक टीम ने दो आरोपियों कुलदीप पुत्र रामअवतार निवासी गांव खेड़ी खुमार और सचिन पुत्र बख्तावर निवासी माता गेट झज्जर को सूचना के आधार पर झज्जर सिटी एरिया से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।