फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ व छेड़छाड का आरोप

महिला ने लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ व छेड़छाड का आरोप

Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ व छेड़छाड का आरोप
चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और विरोध करने पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपी सगे भाई हैं जबकि तीसरा उनका साथी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 40 वर्षीय महिला ने बताया कि गत नौ अक्तूबर को वह घर पर थी। इसी दौरान तीन युवक उनके घर में घुस आए। उन्होंने यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed