फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पता पूछने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा ले गए शातिर, फिर बहका कर कंगन छीने

पता पूछने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा ले गए शातिर, फिर बहका कर कंगन छीने

Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा ले गए शातिर, फिर बहका कर कंगन छीने
मंदिर का पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठाया, बहका कर छीने कंगन
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में बुजुर्ग महिलाओं के साथ लगातार ठगी की वारदातें हो रही हैं। शुक्रवार की सुबह भी मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिर युवक मेन बाजार निवासी एक बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठा कर काफी दूर ले गए और वहां कुछ सुंघाकर कर उसके सोने के कंगन उतरवा लिए। जब तक महिला कुछ समझ पाती, उक्त युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम तक उक्त शातिरों का सुराग नहीं लग पाया था।
दरअसल, मेन बाजार की निवासी सुशीला देवी (64) शुक्रवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में बाजार में जा रही थी। जब वह पुरानी कमेटी चौक पर पहुंची तो वहां एक बाइक सवार युवक ने उसे रुकवाया और दुर्गा मंदिर का रास्ता पूछा। इस दौरान उक्त शातिर ने सुशीला देवी को एक पर्ची दिखाई, जिसके बाद वह कुछ समझ नहीं पाई। फिर उक्त युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया और दुर्गा मंदिर के बजाय करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर पर महावीर पार्क के नजदीक ले गया। थोड़ा होश आया तो महिला वहां उतर गई। इसी दौरान दूसरी बाइक पर दो और युवक वहां आ गए। उक्त युवकों ने उसे बातचीत में उलझा लिया। सुशीला देवी के मुताबिक, उक्त युवकों ने कहा था कि पर्ची निकालो और अपने दोनों कड़े दे दो। यदि आपका नंबर आया तो कड़े डबल करके देंगे। पर्ची देखने के बाद वह उनके झांसे में आ गई और कंगन उतारकर दे दिए। फिर मैंने उनसे कंगन मांगे तो वे भागने लगे। शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया। मगर वे युवक भाग निकले।
विज्ञापन

अलग-अलग भागे
बताते हैं कि वारदात के बाद उक्त शातिर अलग-अलग दिशा में भागे। एक बाइक सेक्टर-6 की तरफ निकल गई तो दूसरी बाइक पर सवार युवक रोहतक की तरफ भाग गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शातिरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की गई, मगर देर शाम तक उनका कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर गिरोह सक्रिय
शहर में बुजुर्ग महिलाओं को बहकाकर, सुंघाकर उनके साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में यहां इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। गत 19 मई को किला मोहल्ला में बुजुर्ग महिला चंद्रकांता से सोने की चूड़ियां ठगी गई थी। 10 मई को किला मोहल्ले में ही म्यूनिसिपल पार्क के पास एक महिला से सोने की चेन व अंगूठी उतरवाई गई थी। इससे पहले बालोर चुंगी के पास भी महिला को ठगने का प्रयास हुआ था। गौरतलब है कि इन तमाम वारदातों में शातिरों ने बुजुर्ग महिलाओं से मंदिर का पता पूछा कर ही अपने मंसूबों को अंजाम दिया है।


महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार शातिर दिखाई दे रहे हैं, मगर चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। महिला के बताए हुलिये अनुसार स्केच भी बनवाए जाएंगे। जल्द से जल्द उक्त शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आमजन भी जागरूक रहें, किसी अंजान के बहकावे में न आएं।
- पवन कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर, 6 बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed