फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला आयोग सदस्या का एएसआई से सवाल, आज क्या वर्किंग रही -एएसआई ने दिया जवाब: मैडम मेरी आज तबियत खराब थी

महिला आयोग सदस्या का एएसआई से सवाल, आज क्या वर्किंग रही -एएसआई ने दिया जवाब: मैडम मेरी आज तबियत खराब थी

Thu, 01 Mar 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग सदस्या का एएसआई से सवाल, आज क्या वर्किंग रही  -एएसआई ने दिया जवाब: मैडम मेरी आज तबियत खराब थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
महिला थाने में बुधवार को महिला आयोग की सदस्या सोनिया अग्रवाल महिला संबंधी अपराधों की पड़ताल के लिए पहुंची। जहां पर उन्होंने देखा कि थाने में छह पुरुष पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। इस पर उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाने को कहा।
महिला एसएचओ सीमा ने बताया कि कोई कोर्ट में गया तो कोई छुट्टी पर है। इस समय केवल एकमात्र पुरुष एएसआई थाने में है। सदस्या ने कहा कि उसे ही बुला लो, तो उक्त एएसआई को बुलाया गया। आयोग सदस्या ने एएसआई से पूछा कि आज आपकी क्या वर्किंग रही तो एएसआई ने बताया कि मैडम मेरी तो आज तबियत खराब है। इस पर आयोग सदस्या सोनिया अग्रवाल ने उसे वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने महिला थाना एसएचओ से कहा कि इन्हें थाने में मत बैठा के रखा करो। महिला एसएचओ ने उन्हें बताया कि नहीं सभी लोग फील्ड में रहते हैं। आयोग की सदस्या ने करीब एक घंटे तक महिला थाने में जांच की और पुलिसकर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


फोन पर बात करती मिली कर्मी
महिला आयोग सदस्या अग्रवाल ने जब थाने का राउंड लिया तो एक महिला पुलिसकर्मी फोन पर बात कर रही थी। आयोग सदस्या ने कहा कि लाओ दिखाओ किससे बात कर रही थी तो इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि मैडम अपनी बेटी से बात कर रही थी। जिस पर अग्रवाल ने महिला थाना एसएचओ सीमा से कहा कि इन्हें ड्यूटी टाइम में घर पर व्यस्त मत रहने दिया करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष पुलिसकर्मियों का व्यवहार सुधारो
आयोग सदस्या ने महिला थाना एसएचओ से कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों का व्यवहार सुधारो, क्योंकि कई बार जब महिलाएं शिकायत लेकर आती हैं तो ये उन्हें ठीक से अटेंड नहीं करते। वहीं, मीटिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से आयोग सदस्या ने पूछा कि वे महिलाओं को ठीक से अटेंड करती हैं क्या तो सभी ने जवाब दिया कि यस मैम, इस पर सदस्या ने कहा कि तो उनके पास महिलाओं की थाने में सही तरीके से अटेंड न करने की शिकायतें क्यों आती हैं। इस पर सन्नाटा छा गया।

केस पेंडिंग नहीं मिले तो जताया संतोष
महिला थाने में पेंडिंग केसों की जांच की तो आयोग सदस्या अग्रवाल ने पाया कि 28 अगस्त 2015 को महिला थाना खुला था। 2015-16 व 17 का कोई भी केस पेंडिंग नहीं है। वहीं, साल 2018 में 60 एफआईआर दर्ज की गई हैं, इनमें से 18 केस पेंडिंग है। जिन्हें महिला थाना एसएचओ ने निपटाने के लिए 15 दिन का समय मांगा। जिस पर आयोग सदस्या ने संतोष जताया।

दुजाना चौकी प्रकरण पर मांगी रिपोर्ट
महिला आयोग सदस्या ने मीटिंग में मौजूद एएसपी शशांक कुमार सावन से दिसंबर 2017 में दुजाना चौकी में बुजुर्ग दंपति द्वारा मारपीट करने के लगाए आरोप मामले की रिपोर्ट मांगी। इस पर एएसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि वे पूरी मामले की रिपोर्ट उन्हें मेल पर उपलब्ध करवा देंगे। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।


जानकारी मांगी हैं, दिए हैं निर्देश : अग्रवाल
महिला आयोग की सदस्या सोनिया अग्रवाल ने बताया कि महिला थाना झज्जर का निरीक्षण किया गया है, जिसमें कुछ खामियां मिली तो उनको लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दुजाना चौकी के मामले को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गई है। महिला थाने में गाड़ी की संख्या बढ़ाने के लिए भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed