फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कानोंदा में घटिया बीज के कारण खराब फसल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कानोंदा में घटिया बीज के कारण खराब फसल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 12 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कानोंदा में घटिया बीज के कारण खराब फसल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कानोंदा में घटिया बीज के कारण खराब हुई किसान की धान की फसल का निरीक्षण करने कृषि अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल खेत में गया और नुकसान का जायजा लिया। यह प्रतिनिधिमंडल वीरवार को इसकी रिपोर्ट उपमंडल कृषि अधिकारी को सौंपेगा। जिसके बाद ही किसान राहत के लिए उपभोक्ता अदालत में कंपनी के विरुद्ध केस कर सकेगा। बुधवार को खंड कृषि अधिकारी प्रदीप राठी, एसएमएस महाबीर मलिक, अजीत सिंह रुहिल व कृषि विकास अधिकारी रोहित वत्स गांव कानोंदा में घटिया बीज के कारण खराब हुई फसल का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि निरीक्षण करने वाला प्रतिनिधिमंडल वीरवार को रिपोर्ट सौंपेगा। जिसके बाद पीड़ित किसान उपभोक्ता अदालत की शरण ले सकता है।

बता दें कि गांव कानोंदा के किसान भूप सिंह ने बताया कि उसने 10 जून को झज्जर रोड पर स्थित एक खाद बीज भंडार से 40 किलोग्राम पी-1121 प्रजाति धान का बीज 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था। उसने बताया कि धान की इस प्रजाति के बीज की नर्सरी जून के दूसरे हफ्ते में की थी। धान की रोपाई जुलाई के पहले सप्ताह में की थी। कंपनी के अधिकारियों ने हमें एक हेक्टेयर में लगभग 100 क्विंटल पैदावार होने की बात कही थी। साथ ही साथ इसे कई रोगों से रहित होना भी बताया। जब धान की फसल बड़ी हुई तो देखा की धीरे-धीरे इसका तना सूख रहा है, निकली बालियों में फफूंदी जैसा रोग लग रहा है। देखते ही देखते लगभग कुछ दिनों में धान पूरी तरह से रोग ग्रस्त होकर सूख गया। मंगलवार को अनेक किसान गांव कानोंदा से बीज भंडार पर पहुंचे और अपनी शिकायत दुकानदार के समक्ष रखी। इसके बाद सभी किसान एकत्र होकर उपमंडल कृषि कार्यालय में पहुंच घटिया बीज के बारे में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed