फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पूर्व सैनिक की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

पूर्व सैनिक की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव बिसाहन में पिछले सप्ताह एक पूर्व सैनिक की हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले में मुख्य अभियुक्त पूर्व सैनिक की फरार पत्नी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उक्त मामले में पुलिस ने सोनीपत के पवन को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पवन ने मामले में अपना अपराध कबूल करते हुए ही खुलासा किया था कि हत्या में कोई ओर नहीं बल्कि मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी मुख्य रूप से शामिल है। पत्नी ने ही अपने पूर्व सैनिक पति कृष्ण का चुन्नी से गला घोटकर हत्या की थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी मुकेश की सहायता से ही उसने कृष्ण के शव को उसी बीट गाड़ी में डालकर यहां बेरी के गांव बिसाहन के खेतों में फेंका था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


खेतों में मिला था शव
बता दें कि गांव बिसाहन का रहने वाले पूर्व सैनिक कृष्ण का शव पिछले सप्ताह गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में पड़ा हुआ मिला था। उस दौरान उसके गले पर निशान थे और पोस्टमार्टम के दौरान भी चिकित्सकों ने उसके गले की हड्डी को टूटे हुए पाया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने ही आशंका जताई थी कि कृष्ण की गला घोटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed