{"_id":"62d990a5a9ad655717063bf7","slug":"25-thousand-prize-crook-bijendra-alias-punji-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: 25 हजार का ईनामी बिजेंद्र उर्फ पुंजी गिरफ्तार, एसटीएफ ने भिवानी से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: 25 हजार का ईनामी बिजेंद्र उर्फ पुंजी गिरफ्तार, एसटीएफ ने भिवानी से दबोचा
Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
सार
आरोपी पर कई जिलों में हत्या लूट डकैती के 11 केस दर्ज हैं। आरोपी भिवानी के सिवाड़ा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 25 हजार रुपये का इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश बिजेंद्र उर्फ पुंजी को भिवानी क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भिवानी जिला के थाना बवानी खेड़ा के गांव सिवाड़ा निवासी बिजेंद्र उर्फ पुंजी के विरुद्ध कई जिलों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी बिजेंद्र ने वर्ष 2020 में प्लॅाट के झगड़े में अपने साथियों के साथ मिलकर भिवानी शहर में एक व्यक्ति की हत्या की थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसपी के मुताबिक, बहादुरगढ़ यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने आरोपी को भिवानी से काबू किया है। उसके खिलाफ लूट, डकैती के कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी के एक अन्य साथी बदमाश जगबीर उर्फ जंगी भी 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। उसे हाल ही में एसटीएफ गुरुग्राम यूनिट ने गिरफ्तार किया था। भिवानी में किए गए कत्ल की वारदात इन दोनों ने मिलकर की थी। दरअसल जगबीर उर्फ जंगी ने एक प्लॉट पर कब्जे के दौरान हुए झगड़े में बिजेंद्र उर्फ पुंजी व अन्य बदमाशों के साथ मिलकर सुरेंद्र उर्फ भोला नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी और कई अन्य को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। वारदात के बाद से बिजेंद्र उर्फ पुंजी फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था।
विज्ञापन