फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार भी नहीं मिली और गंवा दिए 1.5 लाख रुपये

कार भी नहीं मिली और गंवा दिए 1.5 लाख रुपये

Sun, 14 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
कार भी नहीं मिली और गंवा दिए 1.5 लाख रुपये
बहादुरगढ़। एक विज्ञापन साइट के जरिये कार की डील करना दिल्ली पुलिस के जवान को महंगा पड़ गया। कार तो मिली नहीं वह अपने एक लाख पांच हजार रुपये भी गंवा बैठा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस शातिरों द्वारा बताए गए ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव मांडोठी निवासी जयवीर दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जयवीर ने 9 अप्रैल को एक ऑनलाइन विज्ञापन साइट पर ऑल्टो कार देखी। कार उसे पसंद आ गई। फिर जयवीर ने विज्ञापन डालने वाले शख्स नवीन तोमर से फोन पर बात की। नवीन तोमर ने जयवीर को बताया कि यह कार उसके दोस्त विजय के नाम है, जिसका पता ई-ब्लॉक जेजे कॉलोनी सेक्टर-1 द्वारका दिल्ली है। सौदा तय हुआ तो उक्त शातिर ने जयवीर को पेटीएम अकाउंट नंबर दे दिया और कहा कि रुपये अकाउंट में डाल दो, गाड़ी आपके एड्रेस पर भेज देंगे। जयवीर उसके झांसे में आ गया और एक लाख पांच हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। एक-दो दिन इंतजार किया तो गाड़ी नहीं आई। इसके बाद जयवीर ने उक्त व्यक्ति से संपर्क करना चाहा तो नहीं हुआ। अपने स्तर पर प्रयास करने के बाद अब जयवीर ने मांडोठी चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी योमेश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खाता और मोबाइल नंबर के आधार पर भी आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन सामान खरीदने से पहले सावधानी बरतें।
विज्ञापन


बातों में उलझाकर नौ के बदले ले लिए 39 हजार
लाइनपार निवासी नवीन भी इस तरह से ठगी का शिकार हो चुका है। दरअसल छह सितंबर 2018 को नवीन ने ओएलएक्स पर एक मोबाइल देखा था। 9 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। लेकिन शातिरों ने उसे उलझाकर 39 हजार रुपये पेटीएम करा लिए और मोबाइल भी नहीं दिया। यह वारदात अभी तक नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन


जेसीबी बेचने के नाम पर बदमाशों ने लूटे 14 लाख
बहादुरगढ़ के गांव सोलधा निवासी राजेश चौधरी को तो उक्त साइट पर ऑनलाइन डील करना बेहद महंगा पड़ गया था। 14 लाख रुपये तो लूटे ही, जान भी बाल-बाल बची थी। दरअसल, राजेश ने साइट पर एक जेसीबी का विज्ञापन देखा। विज्ञापन डालने वाले से बातचीत हुई और सौदा 14 लाख में तय हो गया। अप्रैल-2018 में राजेश अपने दो साथियों के साथ जेसीबी लेने के लिए राजस्थान के खेतड़ी गांव पहुंचा। वहां छह-सात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और गन प्वाइंट पर राजेश व उसके दोनों साथियों से मोबाइल और 14 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed