फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एयरफोर्स कर्मचारी के घर के चोरों ने चार ताले चटकाए, छह तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी

एयरफोर्स कर्मचारी के घर के चोरों ने चार ताले चटकाए, छह तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी

Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स कर्मचारी के घर के चोरों ने चार ताले चटकाए, छह तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
डोहकी गांव निवासी वायुसेना जवान के बंद मकान से चोर करीब छह तोले सोने, 200 ग्राम से अधिक चांदी के जेवरात और दस हजार की नकदी ले गए। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई। वायुसेना जवान के पूर्व सैनिक भाई ने सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर सुबूत जुटाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक चोरों के बारे में कोई अहम सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, डोहकी निवासी दिनेश वायुसेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में है। पत्नी और बच्चे भी उनके साथ चंढीगढ़ रहते हैं। बड़ा भाई पवन आर्मी से हवलदार रिटायर्ड है। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि उसका और दिनेश का मकान साथ-साथ है। करीब डेढ़ माह पहले दिनेश छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था और इससे पहले घर को ताला लगा दिया था। पवन ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक निकालने के लिए दिनेश के घर गया था। इस दौरान उसकी नजर खुले पड़े बरामदे के गेट पर पड़ी। पवन ने बताया कि उसने पास जाकर देखा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी खुला मिला। पवन ने बताया कि कमरे के पास पहुंचने पर उसे गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद जब अंदर पहुंचा तो संदूक और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी उसने फोन पर अपने भाई दिनेश को दी। इसके बाद दिनेश की पत्नी चंडीगढ़ से गांव डोहकी पहुंची। वहीं, पवन ने चोरी की घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को भी दी। दोपहर बाद पुलिस टीम गांव डोहकी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ये दोनों टीमें यहां करीब एक घंटा रहीं और इस दौरान मकान के अंदर और आस-पास के क्षेत्र की भी गहनता से जांच की गई। इसके बाद चोरी हुए जेवरात की पुष्टि होने के बाद पवन ने लिखित शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर, इसी रास्ते हुए फरार
पवन ने बताया कि उन्हें शक है कि चोर मकान के सामने वाली या साथ लगती दीवार फांदकर अंदर घुसे। मकान के बाई ओर एक खाली प्लॉट है। इसकी दीवारें छह से सात फुट ही ऊंची हैं। पवन के अनुसार, घर में एंट्री लेने के बाद चोरों ने पहले बरामदे के गेट का ताला चटकाया और इसके बाद कमरे का ताला तोड़ अंदर एंट्री ली। वहां रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहने चोरी और नकदी चोरी की और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गहने हुए चोरी
पवन ने बताया कि चोरों ने घर में रखी ढाई तोले सोने की मटर माला, दस ग्राम वजनी दो सोने की अंगुठी, आठ ग्राम वजन के एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के लॉकेट ओर मणियों की एक तोले वजन की माला, नौ चांदी के सिक्के, एक तोले की सोने की पतरी, 30 ग्राम वजनी चांदी का पैंडल, बच्चों के सोने-चांदी के कडूले और चांद-पतरी सहित दस हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कंट्रोल रूम में डोहकी चोरी होने की सूचना आई थी। इसके बाद सदर थाने से टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से जल्द से जल्द वारदात को ट्रेस कर देगी इसके लिए टीम गठित की जा चुकी है।
सुरेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed