फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाई की पिटाई करने से रोका तो युवकों ने रॉड व ईंटों से बोला हमला

भाई की पिटाई करने से रोका तो युवकों ने रॉड व ईंटों से बोला हमला

Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
भाई की पिटाई करने से रोका तो युवकों ने रॉड व ईंटों से बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हमलावरों से अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास करने पर वाल्मीकि बस्ती निवासी एक श्रमिक से ही हमलावरों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में घायल श्रमिक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पुलिस को दिए बयान में घायल ने दोनों आरोपियों पर रॉड और ईंट मारने के आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में अमित ने बताया कि वह श्रमिक है और सोमवार शाम को घर पर ही था। अमित ने बताया कि उसका भाई बाजार से सब्जी लेकर आया और उसने बाइक अंदर खड़ी कर दी। इसी दौरान दो युवक वहां आए और उसके भाई को पीटने लगे। जब उसने अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो उक्त दोनों युवकों ने उस पर ही हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले लोहे की रॉड और फिर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed