{"_id":"5bad3380867a557f5e02cf58","slug":"21538077568-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी हटाने की बात कहने पर पीटीआई को धुना, सरकारी दस्तावेज भी छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्सी हटाने की बात कहने पर पीटीआई को धुना, सरकारी दस्तावेज भी छीने
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। पिचोपा खुर्द राजकीय मिडिल स्कूल के पीटीआई से चरखी दरवाजा क्षेत्र में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीटीआई ने हमलावरों पर सरकारी दस्तावेज छीनने का आरोप भी लगाया है। हमले में पीटीआई को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दिए बयान में घायल विनोद कुमार ने बताया कि वह पिचोपा खुर्द स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में पीटीआई है। बुधवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल के दस्तावेज लेकर डीईईओ कार्यालय अपनी गाड़ी में आ रहा था। घायल ने बताया कि जब वह चरखी दरवाजा क्षेत्र पहुंचा तो वहां सड़क पर एक व्यक्ति कुर्सी डालकर बैठा था जबकि दूसरी तरफ बस खड़ी थी। पीटीआई ने बताया कि उसने उक्त शख्स को कुर्सी हटाने की बात कही। इस पर शराब के नशे में धुत उक्त व्यक्ति भड़क उठा और उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। पीटीआई का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे गाड़ी मोड़कर ले जाने की बात भी कही। जब उन्होंने उसकी इस बात का विरोध किया और मुख्य रास्ते से कुर्सी हटाने की बात कही तो उक्त व्यक्ति तैश में आ गया और उसे जबरन गाड़ी से नीचे उतार लिया। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी वहां आ पहुंचा। इसके बाद उन लोगों ने जमीन पर गिराकर उसकी लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उक्त युवकों ने साथ वाले मकान से आवाज लगाकर अन्य को बुला लिया। इसके बाद दो औरतें हाथों में डंडे लेकर वहां पहुंची और उस पर डंडों से प्रहार शुरू कर दिए।
पीटीआई विनोद ने बताया कि इस दौरान उसके हाथ से उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज छीन लिए और उसके साथ गाली-गलौज की। हमले के दौरान उसे गंभीर चोटें आई और उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पुलिस ने उपचाराधीन के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र डबास ने बताया कि घायल के पुलिस बयान दर्ज हो चुके हैं और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।