{"_id":"5b1599c44f1c1bb26e8b64e8","slug":"21528142276-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पिलाकर मारने का प्रयास, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर पिलाकर मारने का प्रयास, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर पिलाकर मारने का प्रयास, पति समेत पांच पर केस दर्ज
पीड़ित महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज
झज्जर।
एक महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर पिलाकर मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता सुषमा ने बताया कि छह वर्ष पूर्व उसकी व उसकी बहन कांता की शादी तलाव गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उस पर मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर घर में काफी बार झगड़ा हो चुका है। सुषमा के अनुसार शनिवार रात को भी पैसे लाने की बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के कारण ही वह और उसकी बहन कांता छत पर सोए हुए थे। रविवार की सुबह पशुओं का दूध निकालने के लिए जब वह गई। इस दौरान उसके पति हरविंद्र, जेठ देवीलाल, देवर रवि, सास शीला तथा ससुर श्रीराम ने चूहे मारने वाली दवाई कोपानी में घोलकर जबरदस्ती पिलाकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने के बाद उसे उसकी बहन कांता झज्जर के नागरिक अस्पताल में लेकर आई, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
वर्जन
पीड़िता सुषमा के बयान पर उसके पति हरविंद्र, जेठ देवीलाल, देवर रवि, सास शीला तथा ससुर श्रीराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जहर पिलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एएसआई रविंद्र, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
----------------