{"_id":"5af9e6ba4f1c1bd9408b54e7","slug":"21526326970-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पॉवर वापिस लेने के बाद पुलिस ने हटाए नाके, दिन में भी ओवरलोडिंग का खेल शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकार के पॉवर वापिस लेने के बाद पुलिस ने हटाए नाके, दिन में भी ओवरलोडिंग का खेल शुरू
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। ओवरलोडिंग पर नरम रवैया अपनाते हुए सरकार ने 15 विभागों से पॉवर छीनने के बाद पुलिस विभाग ने भी शहर के बाहरी क्षेत्र में लगाए गए नाके हटा दिए हैं। प्रशासनिक अमला ढीला पड़ते ही बेखौफ होकर रात के साथ-साथ दिन में ओवरलोडिंग का खेल शुरू हो गया है। नवनियुक्त एडीसी ने भी हाल ही में आरटीए का चार्ज संभाला है और अभी वो ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं।
सरकारी विभाग अधिकारियों द्वारा ओवरलोड वाहनों के चालान करने की पॉवर छीन लिए जाने पर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग का खेल जिले में शुरू हो गया है। प्रतिदिन करीब 2500 से 3000 डंपर जिले से क्रशर या अन्य भवन निर्माण सामग्री लेकर गुजरते हैं। 16 विभागों को चालान की पॉवर सरकार द्वारा दिए जाने पर गत पांच माह में करीब आठ करोड़ से अधिक चालान किए गए थे और अकेले पुलिस विभाग ने ही इनमें से 50 प्रतिशत यानि चार करोड़ के चालान किए थे। सरकार के पॉवर छीनने के बाद पुलिस विभाग ने रावलधी टी-प्वाइंट पर लगाए गए नाके को हटा दिया है। हालांकि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस यहां शाम के समय नाका लगाएगी। इसके चलते ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
दूसरी ओर ओवरलोड वाहन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले कुछ समय आधा दर्जन बड़े हादसों का कारण भी ओवरलोड डंपर ही बने हैं। ओवरलोड की वजह से सड़कें भी कंडम हो रही हैं। कई बार ये ओवरलोड वाहन अप्रोच सड़क मार्गों से भी गुजरते हैं जिससे हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगवाने की मांग को लेकर कई संगठन भी प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पिछले दिनों से प्रशासन के दबाव के चलते ओवरलोडिंग पर काफी हद तक अंकुश लगा था लेकिन अब तो सरेआम ओवरलोड वाहन सड़कों पर देखे जा सकते हैं। क्षेत्र की अरावली की पहाड़ियों से पत्थर की ज्यादा लोडिंग हो रही है। कई बार यह पत्थर रास्ते में वाहन से गिर जाते हैं जिससे चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। शहर के चारों ओर की सड़कों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड डंपर गुजरते हैं।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जल्द ही धरपकड़ शुरू कर दी जाएगी। ओवरलोड पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। विशेेष रूप से चेकिंग की जाएगी।
- एडीसी मनोज कुमार, चरखी दादरी।