{"_id":"5aecb2e84f1c1bc03d8b6a62","slug":"21525461736-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक असंतुलित होकर गिरी, 15 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक असंतुलित होकर गिरी, 15 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर
Updated Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-सतनाली रोड पर गांव कादमा के समीप शुक्रवार को ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर बाढड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव कादमा के समीप ब्रेकर पर असंतुलित होने पर बाइक गिर गई, जिससे बाइक सवार सोनू कुमार, दीपक व साहिल निवासी कादमा को गहरी चोटें आई। तीनों बाइक पर सतनाली से गांव कादमा जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल सोनू कुमार (15) ने हादसे के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक व साहिल को लोगों ने दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी उदयभान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। दोनों के सिर और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं।