{"_id":"5a6798ad4f1c1b90268b614c","slug":"21516738733-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाह संस्कार के लिए ला रहे थे लकड़ी, हादसे में खुद हो गए शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाह संस्कार के लिए ला रहे थे लकड़ी, हादसे में खुद हो गए शिकार
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कुलाना-अमादलपुर गांव के पास मंगलवार सुबह सवा आठ बजे पड़ोसी के अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां लेकर आ रहे किसानों को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार माछरौली निवासी तीन किसान गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया और दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
झज्जर थाना प्रभारी सोमवीर के अनुसार कुलाना-अमादलपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय ट्रैक्टर पर माछरौली निवासी बिजेंद्र, कुलदीप पुत्र धारे व कुलदीप पुत्र इंद्र सिंह सवार थे। ट्रॉले की पीछे से टक्कर होने के कारण तीनों ही लोग गड्ढों में जा गिरे। जिन्हें गंभीरावस्था में उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप पुत्र धारे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बिजेंद्र और कुलदीप पुत्र इंद्र सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन कुलदीप पुत्र इंद्र सिंह को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए तथा बिजेंद्र को उसके परिजनों ने झज्जर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने बिजेंद्र के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दाह संस्कार के लिए ला रहे थे लकड़ी
घायल बिजेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार रात उनके पड़ोसी छतर सिंह का निधन हो गया, जिसके अंतिम संस्कार के लिए वे तीनों पाटौदा स्थित आरे से लकड़ियां लेने गए थे। जब तीनों टैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां लेकर वापस आ रहे थे तो कुलाना-अमादलपुर गांव के बीच में पहुंचने पर तेज गति में आ रहे ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप पुत्र धारे की मौत हो गई, जबकि वह और कुलदीप पुत्र इंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।