{"_id":"5a5907704f1c1bea408b4785","slug":"21515784048-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक पर बोला हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक पर बोला हमला, केस दर्ज
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक पर हमला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बिलावल के समीप स्थित एक होटल संचालक के पैैसे मांगने पर खाना खाने आए ग्राहकों ने हमला कर दिया। हमले में होटल संचालक बेसुध हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हड़ौदी निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में होटल संचालक अजय ने बताया कि 10 जनवरी को उसके होटल पर तीन युवक खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो उक्त युवक उससे गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त तीनों युवक तैश में आ गए और उस पर हमला बोल दिया। अजय ने बताया कि हमले में उसे चोटें आईं और वह बेसुध हो गया। इसका बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।