{"_id":"596a748d4f1c1b854e8b4605","slug":"21500148877-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण आंदोलन के दौरान लूटे दो हथियारों के साथ एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षण आंदोलन के दौरान लूटे दो हथियारों के साथ एक आरोपी काबू
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पुलिस ने एक युवक को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक शहर के एक गन हाउस से लुटे दो हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने झज्जर-सापला रोड के अंदरुनी बाईपास पर गश्त के दौरान एक युवक सांपला रोड पर खड़ा देखा। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे टीम ने शक के आधार पर काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास एक 315 बोर की गन तथा एक 12 बोर की गन बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान नवीन गांव बरौना जिला सोनीपत के तौर पर की गई।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह उपरोक्त हथियारों को खुर्दबुर्द करने की नीयत से झज्जर आया था। युवक ने बताया कि उक्त हथियार उसके साथी कमल निवासी गांव चिड़ी जिला रोहतक ने बीते वर्ष 2016 में आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक के एक गन हाउस से लूटे थे। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।