{"_id":"5c5741e3bdec221a376686f0","slug":"201549222371-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा, हत्यारों की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा, हत्यारों की तलाश में दबिश जारी
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लडरावन में शनिवार की शाम को हमलावरों द्वारा मौत के घाट उतारे गए किसान जसवीर का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं उसके हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सदर थाने सहित दोनों सीआईए की टीमें हत्यारों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दरअसल, गांव लडरावन के निवासी जसवीर (42) की कुछ दिनों पहले गांव के निवासी चिन्नू और बजरंग के साथ कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी की रंजिश में इन दोनों युवकों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शनिवार की शाम दादा भैया वाली गली में जसवीर पर गोलियां चला दीं। पांच गोलियां मारने के बाद ये ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। रविवार को जसवीर के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। गांव में गमगीन माहौल में जसवीर के शव का दाह संस्कार हुआ। उसकी मौत से गांव के लोगों में रोष बना हुआ है। आरोपी हत्या करने के बाद वे कानोंदा की तरफ भागे थे लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सदर थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने कहा कि दो हमलावरों की पहचान हो चुकी है, बाकी तीन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।