{"_id":"5b6600e64f1c1b827d8b6b30","slug":"201533411558-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो और बाइक की भिड़त में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो और बाइक की भिड़त में एक की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। भिवानी-अचीना रोड पर शनिवार देर शाम गांव रानीला के समीप एक स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बास रानीला निवासी कंवरपाल व दुर्गेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। गांव से निकलते ही देर शाम करीब नौ बजे उनकी बाइक की एक स्कोर्पियो गाड़ी से टक्कर हो गई। घटना में कंवरपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी दुर्गेश को उपचार के लिए बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। चिकित्सक संदीप ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बौंदकलां थाना पुलिस ने कंवरपाल के शव को अपने कब्जे में ले लिया और बौंदकलां सीएचसी में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।