फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक मकान के चार किरायेदारों के कमरों से 35 हजार की नकदी व आठ मोबाइल चोरी

एक मकान के चार किरायेदारों के कमरों से 35 हजार की नकदी व आठ मोबाइल चोरी

Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एक मकान के चार किरायेदारों के कमरों से 35 हजार की नकदी व आठ मोबाइल चोरी
एक मकान के चार किरायेदारों के कमरों से 35 हजार की नकदी और आठ मोबाइल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित एक मकान के चार किरायेदारों के कमरे से 35 हजार नकदी और आठ मोबाइल चोरी होने का मामला प्रकाश प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वारदात को सुबह तीन बजे के बाद अंजाम दिया गया। गांव मकड़ाना निवासी ऑटो चालक अर्जुन के अलावा बिहार निवासी छह श्रमिकों को चोर गिरोह ने चपत लगाई है।
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के आवास समीप स्थित मकान के छह कमरे को धर्मबीर सांगवान ने पांच किराये पर दिए हुए हैं। सोमवार रात चार कमरों के दरवाजे खुले हुए थे जबकि एक कमरे पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित श्रमिकों ने बताया कि वो सभी बाहर आंगन में सो रहे थे और उनकी नकदी व मोबाइल कमरे में रखे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात ने वहां से नकदी सहित मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो सभी के मोबाइल फोन व नकदी वहां से गायब मिले। इसके बाद उन्हें मामले की जानकारी मकान मालिक व सिटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शर्ट उठा ले गए चोर, जेब में थी ऑटो की किश्त
मकड़ाना निवासी अर्जुन भी मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। अर्जुन ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना गुजर-बसर करता है। रात करीब तीन बजे वह कमरे पर आया था। अर्जुन ने बताया कि चोर कमरे से उसकी शर्ट चोरी कर ले गए। इसमें करीब साढ़े 12 हजार की नकदी थी। पीड़ित ने बताया कि उसे ऑटो की किश्त भरनी थी और शर्ट में उसका ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 हजार की नकदी व तीन मोबाइल चुराए
बिहार निवासी शकील, नूर जमाल व लड्डू भी यहां कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। चोरों ने इनके कमरे से भी नकदी व मोबाइल चोरी कर लिए। तीनों ने बताया कि उनके कमरे से करीब 17 हजार की नकदी व तीन मोबाइल चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि वो रंग-रोगन का काम करते हैं और ये पैसे उन्हें घर भेजने थे लेकिन इससे पहले ही चोरों ने रुपये चोरी कर लिए। शकील ने बताया कि ये पैसे घर भेजने जरूरी थे।
नए कपड़ों से भरा बैग और दो मोबाइल ले गए
बिहार निवासी रब्बान व गुड्डू के कमरे में घुसकर चोरों ने एक बैग व दो मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन हजार के नए पकड़े खरीदे थे। रब्बान व गुड्डू ने बताया कि चोर उनके कमरे से बैग चोरी करने के साथ-साथ दोनों के एक-एक मोबाइल भी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि घटना में उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रब्बान ने बताया कि वो वॉल-पुट्टी का काम करते थे और कुछ समय पहले ही दादरी काम के सिलसिले में आए थे।

छह हजार की नकदी व तीन मोबाइल ले गए चोर
बिहार निवासी चमकलाल भी मकान में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। चमकलाल ने बताया कि वह टाइलें लगाने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके कमरे से करीब छह हजार रुपये की नकदी व तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना में उसे करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चमकलाल ने बताया कि बुधवार को उसे यह नकदी बिहार में रह रहे परिवार के खाते में डलवानी थी।

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed