फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नशा कर राहगीरों से करते थे लूटपाट, वारदातों में प्रयोग गाड़ी व एक आरोपी बरामद

नशा कर राहगीरों से करते थे लूटपाट, वारदातों में प्रयोग गाड़ी व एक आरोपी बरामद

Mon, 16 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नशा कर राहगीरों से करते थे लूटपाट, वारदातों में प्रयोग गाड़ी व एक आरोपी बरामद
नशा कर राहगीरों से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
विज्ञापन

बौंदकलां।
नशा कर राहगीरों से लूटपाट करने के एक आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने वारदात में प्रयोग गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव रावलधी निवासी संपूर्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने भिवानी के केलंगा निवासी अशोक व सांजरवास निवासी अशोक से हथियार के बल पर लूटपाट की थी। गांव सांजरवास निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शुक्रवार को वह रूदड़ौल गांव में ईंट डालने अपना ट्रैक्टर लेकर गया था। इसके बाद वह वापिस अपने गांव आने के लिए वहां से चला था। अभी वह गांव सांजरवास के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान एक ऑल्टो कार ने उससे ओवरटेक किया और गाड़ी के ट्रैक्टर के आगे अड़ा दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही ऑल्टो कार से हाथों में हथियार लेकर उतरे युवकों ने उससे मारपीट की। इसके बाद आरोपी उससे 60 हजार की नकदी लूट ले गए। पुलिस ने पीड़ित राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम व लूटपाट का केस दर्ज किया था।
इस वारदात के अलावा आरोपियों ने कलिंग निवासी अशोक के साथ भी लूटपाट की। अशोक ने बताया कि वह अपने साथी बंटी सहित बाइक पर सवार होकर रात करीब साढ़े नौ बजे जा रहा था। उसे एक ऑल्टो कार सवारों ने रूकवा लिया। बाइक रोकते ही हथियार लहराते युवक गाड़ी से उतरे और उससे 15 हजार की नकदी सहित सोने की चैन छीन ली। पीड़ित ने लुटेरों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में भी बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लूट में प्रयोग ऑल्टो गाड़ी कुछ देर में बौंदकलां से दादरी की तरफ जाने वाली है। इस आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और संदेह के आधार पर एक ऑल्टो कार को रूकवा लिया। इस दौरान जांच करने पर पता चला कि यह वही गाड़ी जिसे क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों में प्रयोग किया गया था। पुलिस ने गाड़ी चालक रावलधी निवासी संपूर्ण सिंह को नहर पुल के पास से ऑल्टो सहित गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और उसके बाकी साथियों का पता लगाने सहित अन्य पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

नशे में धुत होकर करते थे लूटपाट
बौंदकलां थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी संपूर्ण ने बताया कि वो सभी नशे में धुत होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी ने बताया कि वो सामने वाली गाड़ी का पता किए बगैर ही अपनी ऑल्टो कार सामने अड़ा देते थे। भीम सिंह ने बताया कि आरोपियों के बाकी साथियों का पता करने के लिए संपूर्ण को कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed