{"_id":"5acfb5a64f1c1b5f3e8b4cd1","slug":"201523561894-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसी बनवाने के नाम पर 1.07 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरसी बनवाने के नाम पर 1.07 लाख ठगे
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसी बनवाने के नाम पर 1.07 लाख ठगे
एक वाहन एजेंसी के कर्मचारी को गाड़ी मालिक ने दिए थे रुपये, नकदी लेकर फरार होने पर कंपनी ने झाड़ा पल्ला तो थाने पहुंचा पीड़ित अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा रोड निवासी एक व्यक्ति ने एक वाहन एजेंसी पर आरसी बनवाने के नाम पर 1.07 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एजेंसी के कर्मचारी, मैनेजर व मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एजेंसी का मैनेजर कर्मचारी के नौकरी छोड़कर चले जाने का तर्क देते हुए अपना पल्ला झाड़ रहा है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मूल रूप से गौरिया निवासी और फिलहाल शहर के घिकाड़ा रोड पर रह रहे रणधीर ने बताया कि गत आठ मार्च को उसने शहर स्थित एक वाहन एजेंसी से नई गाड़ी खरीदी थी। दो मार्च को आरसी बनवाने के लिए उसने कंपनी के कर्मचारी का 1.07 लाख रुपये दे दिए थे। उक्त कर्मचारी ने 15 दिन के अंदर आरसी बनवाने की बात उसे कही थी। एक माह बाद भी उसे न तो आरसी थमाई गई और न ही रुपये वापस दिए गए। रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह एजेंसी पर पहुंचा तो वहां के अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी के छोड़कर चले जाने का तर्क देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चंपापुरी निवासी धीरज, रामधा सहित मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।