{"_id":"5a0c99274f1c1b70548bd7e0","slug":"201510775079-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बदमाशों में से पांच रिमांड पर, तीन भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बदमाशों में से पांच रिमांड पर, तीन भेजे जेल
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सीआईए स्टाफ ने विनोद पानू आपराधिक गिरोह के आठ बदमाशों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पांच बदमाशों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जबकि तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पांचों बदमाशों से गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान बदमाश अन्य कई वारदात का खुलासा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को झज्जर की अपराध जांच शाखा पुलिस ने हिसार और करनाल के मोस्ट वांटेड व सात लाख के इनामी बदमाश विनोद पानू और उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। उक्त बदमाशों से कई हथियार और तीन गाड़ियां भी बरामद की थी। पकड़े गए आरोपियों में हिसार के गांव थुराना निवासी विनोद उर्फ पानू उर्फ काणा, झज्जर जिले के गांव रेढूवास के निवासी धीरपाल उर्फ दीपक हाल नजफगढ़ दिल्ली, जिला हिसार के गांव राजली के अमित, जिला हिसार के गांव बालसमंद के आशीष हाल निवासी नजफगढ़ दिल्ली, मिर्जापुर बिहार के हरिओम, झज्जर के गांव खरहर निवासी कृष्ण व संजय, गोपाल नगर नानक प्याऊ नजफगढ़ के ईश्वर और खरहर का संजय शामिल हैं। सभी बदमाश बुधवार को जिला कोर्ट में पेश किए गए। जहां से पांच बदमाश को पांच दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। इनमें विनोद उर्फ पानू उर्फ काणा के अलावा धीरपाल उर्फ दीपक, अमित, आशीष और ईश्वर शामिल हैं।
वर्जन
रिमांड पर लिए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। कोर्ट ने हरिओम, कृष्ण व संजय को जेल भेज दिया है। पांच दिन के रिमांड के दौरान पांचों बदमाशों से कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरेंद्र, सीआईए इंचार्ज, झज्जर।