{"_id":"5c365136bdec2256a931ccd9","slug":"191547063606-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलस्टि एकता का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलस्टि एकता का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट एकता का पोस्टमार्टम सदर पुलिस ने बुधवार सुबह कराया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मंगलवार शाम ही रिट्ज कार चालक पर केस दर्ज कर लिया था। वहीं, पुलिस ने मौके से बरामद रिट्ज कार की जांच की तो इसका रजिस्ट्रेशन नंबर झज्जर जिले का मिला। पुलिस ने आरोपी चालक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं, पैंतावास कलां गांव में एकता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि पैंतावास कलां निवासी एकता डिस्कस-थ्रो और शॉटपुट की नेशनल खिलाड़ी थीं। वह नेशनल जूनियर स्पर्धा में करीब 20 पदक जीत चुकी थीं। मंगलवार को वह प्रैक्टिस के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर एससीआर स्कूल आ रही थी। जब वह चरखी के समीप पहुंची तो रिट्ज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में एकता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव, रिट्ज कार और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया था। अंधेरा होने के कारण एकता का पोस्टमार्टम मंगलवार को नहीं पाया हो पाया था और पुलिस ने शव मोर्चरी कक्ष में रखवाया था। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद एकता का गांव पैंतावास कलां में अंतिम संस्कार किया गया। सरपंच धीरपाल ने बताया कि होनहार बेटी को खोने का दर्द हर ग्रामीण के जेहन में है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक का नाम और पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जल्द ही गाड़ी मालिक का पता लगाकर पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी। - जगराम, सदर थाना प्रभारी