{"_id":"5c018fd0bdec224146724554","slug":"191543606224-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों का भंडाफोड़ : फोटो एडिटर से आमिर खान बना नकली नोट छापने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटों का भंडाफोड़ : फोटो एडिटर से आमिर खान बना नकली नोट छापने वाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी सोनी
चरखी दादरी। भिवानी में 2000 का नकली नोट चलाने के प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़ा बिरही कलां निवासी आमिर खान कई कारोबार कर चुका है। उसने अपने करियर की शुरूआत करीब छह साल पहले फोटो स्टूडियो से की थी। यहां वह फोटो एडिटिंग करता था और इसके बाद कई अन्य कामों में हाथ आजमाया लेकिन सफलता हाथ न लगने पर नकली नोट छापने वाला बन गया। भिवानी पुलिस ने शहर स्थित उसके सेंटर से 2000 का नकली नोट छापने का सेटअप बरामद कर लिया है। पुलिस उससे सख्ताई से पूछताछ कर रही है। बिरही कलां निवासी करीब 28 वर्षीय आमिर तकनीकी रूप से काफी सक्षम है। उसके संपर्क में रहे लोगों की मानें तो वह बीए पास है और उसने कंप्यूटर कोर्स कर रखा है। इस कारण उसकी कंप्यूटर पर अच्छी पकड़ है। उसने शहर की पूर्ण मार्केट में भाविक नाम से फोटो स्टूडियो का काम शुरू किया था। पूर्ण मार्केट के दुकानदारों की मानें तो करीब एक-डेढ़ साल की समयावधि बाद उसने फोटो स्टूडियो बंद कर दिया। दो व्यक्तियों की फोटो को मर्ज कर वह एक फोटो ऐसा तैयार कर देता था कि दोनों व्यक्ति उस फोटो को प्रयोग में ले सकें।
उसके जानकारों का कहना है कि फोटो स्टूडियो के बाद उसने अपनी टैक्सी ले ली और गुरूग्राम की एक कंपनी से टैक्सी संबंधी कांट्रेक्ट कर लिया। वह खुद टैक्सी चलाता था। वहां काम करने के कुछ समय बाद वह वापस आ गया। इसके बाद वह चंडीगढ़ में ड्राइवरी करने लगा। वहां से भी कुछ समय बाद काम छोड़कर वापस गांव बिरही कलां आ गया। इसके बाद उसने कोचिंग देनी शुरू कर दी। उससे जुड़े लोगों का कहना है कि कंप्यूटर के अलावा उसकी रीजनिंग पर अच्छी खासी पकड़ थी। कुछ समय बाद उसने कोचिंग देना भी छोड़ दिया। करीब पांच माह पहले ही उसने एक वेबसाइट तैयार कराई थी। यह विज्ञापन वेबसाइट थी और अलग-अलग प्रतिष्ठानों का विज्ञापन वह इस साइट पर डालता था और यह विज्ञापन कई माह तक वेबसाइट पर रहता था। इसका वह प्रतिष्ठान मालिक से नाममात्र 100 से 300 रुपये के बीच चार्ज लेता था।
यूं आया आरोपी पुलिस की पकड़ में
भिवानी पुलिस के मुताबिक खरीदारी के बहाने कुछ युवकों ने बाजार में नकली 2000 का नोट चलाने का प्रयास किया। दुकानदार के नकली की पहचान करने पर उक्त युवक वहां से भाग खड़े हुए। जल्दबाजी में वह अपनी स्कूटी वहीं छोड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी की जांच की तो डिकी से तीन लाख की नकदी दो-दो हजार रुपये के नोट के रूप में मिली। जांच करने पर ये नोट नकली मिले। पुलिस ने इस संबंध में बिरही कलां निवासी आमिर खान के अलावा महम के किशनगढ़ वासी रणधीर, जींद के धिमाना निवासी राकेश और महम के भैणी सूरजन वासी नफे सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्तर का ऑन लाइन ‘सेल्फी कांटेस्ट’ करवा चुका है आयोजित
आमिर खान ने एक माह पहले ही ऑल इंडिया लेवल की सेल्फी कांटेस्ट खास कॉल आयोजित कराया था। यह कांटेस्ट लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए थी। इसमें विजेता का एलान ऑनलाइन लाइक्स के आधार पर किया जाना था। विजेता को 2500 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में देने का एलान था। आवेदन संबंधी प्रक्रिया की वीडियो भी उसने ऑनलाइन कर रखी थी, जिससे आवेदन की प्रक्रिया युवाओं को आसानी से समझ आ जाए। इस 4:47 मिनट की वीडियो की शुरूआत एक शायरी के साथ की गई है। वीडियो डालने तक 20 लड़कियां इसमें हिस्सा ले चुकी थीं। इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदक को अपनी मेल आईडी भी डालनी पड़ती थी। वीडियो के मुताबिक उस समय तक 5820 यूजर थे।
खास कॉल बेवसाइट के प्रतिष्ठानों की जानकारी करता था साझा
नकली नोट छापने के आरोपी आमिर खान ने गत जून माह में ही खास कॉल विज्ञापन वेबसाइट शुरू की थी। इसके जरिए वह विभिन्न प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा करता था। जानकारी लेने वालों को इन प्रतिष्ठानों के मैप सहित दूरी भी पता चल जाती थी। इसकी एवज में वह प्रतिष्ठान मालिकों से कुछ शुल्क लेता था। उसके द्वारा यू-ट्यूब पर डाली गई वीडियो के मुताबिक इस वेबसाइट के 1480 व्यूवर और 545 सब्सक्राइबर हैं।