फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मां-बेटी के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मां-बेटी के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
झाड़ली के पास हादसा : मां-बेटी का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। बुधवार को अपनी बाइक पर चरखी दादरी जिला के झींझर गांव से झाड़ली गांव में रांगहड़ का झाड़ा लगवाने के लिए जा रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई थी। वीरवार को सामान्य अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि घायल वायु सेना के जवान सचिन का आज रोहतक पीजीआई में पैर का आपरेशन किया गया है। फिलहाल तक बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है उसका सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चरखी दादरी जिला के झींझर गांव निवासी वायु सेना का जवान सचिन पुत्र श्रीकिशन अपनी मां मुन्नी देवी को झाड़ली गांव में रांगहड़ झाड़ा लगवाने के लिए जा रहा था। उसकी बहन प्रवीन की शादी बिरहोड़ गांव में की हुई है। झाड़ली जाने से पहले वह अपनी बहन को भी बिरहोड़ गांव से साथ लेकर आया था। लेकिन झाड़ली पहुंचने से पहले ही किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मुन्नी देवी और प्रवीन की मौत हो गई, जबकि सचिन घायल हो गया। पुलिस ने सचिन के ताऊ रामफल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मतृकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- एएसआई संजय, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी सासरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed