फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अपराध शाखा ने देशी पिस्टल सहित दबोचा युवक

अपराध शाखा ने देशी पिस्टल सहित दबोचा युवक

Fri, 28 Sep 2018 04:25 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने देशी पिस्टल सहित दबोचा युवक
चरखी दादरी। गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने गांव खेड़ी बत्तर के समीप से एक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाढड़ा उपमंडल के गांव गोपी निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया और बाद में उसे न्यायालय के आदेशों पर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि खेड़ी बत्तर के समीप से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। उसके पास हथियार हो सकता है। इसके आधार पर अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ की। इस दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का देसी पिस्टल बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसे सदर थाने ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद का नाम राजेश और गांव गोपी बताया। सदर थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed