फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा

Thu, 27 Sep 2018 10:16 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा
चरखी दादरी। शहर के वार्ड एक निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह घर से साढ़े आठ बजे अचानक लापता हो गई। उन्हें शक है कि किसी ने उसका अपहरण किया है। युवती की मां ने बताया कि उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वो सिटी पुलिस थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। युवती की मां ने पुलिस से उसकी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र डबास ने बताया कि युवती की मां के अपहरण का अंदेशा जाहिर करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed