फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के प्रयास व दहेज प्रताड़ना के आरोप, केस दर्ज

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के प्रयास व दहेज प्रताड़ना के आरोप, केस दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के प्रयास व दहेज प्रताड़ना के आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हड़ौदी निवासी एक महिला ने राजस्थान के झुंझुनु में रह रहे अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत चरखी दादरी महिला थाना पुलिस को सौंपी है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर नामजद जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीड़िता के गले पर निशान भी मिल हैं।
शिकायत में हड़ौदी निवासी प्रमिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में राजस्थान के झुंझनू जिला में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए उससे मारपीट भी की जाती थी। इसकी जानकारी उसने मायके पक्ष को दी तो परिजन उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद उसने पुलिस को भी शिकायत सौंपी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि गत 24 जून को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई और अपने मायके आ गई। उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी और परिजन उसे लेकर महिला पुलिस थाने पहुंचे। यहां उसने अपनी शिकायत के जरिए आपबीती पुलिस को बताई। महिला थाना प्रभारी व जांच अधिकारी मनीषा देवी ने बताया कि पीड़िता के गले पर निशान भी मिले है और छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed