फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टायर फटने से बिगड़ा गाड़ी का संतुलन, पलटी, छह महीने के बच्चे व मां की मौत

टायर फटने से बिगड़ा गाड़ी का संतुलन, पलटी, छह महीने के बच्चे व मां की मौत

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से बिगड़ा गाड़ी का संतुलन, पलटी, छह महीने के बच्चे व मां की मौत
टायर फटने से पलटी गाड़ी, छह महीने के बच्चे सहित मां की मौत
विज्ञापन

- पति की हालत गंभीर, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है इलाज
- अपने बच्चे को दवाई दिलवाने के लिए झज्जर जा रहा था दंपति
- मंगलवार की रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। बीती देर रात बादली बाईपास पर बनी पुलिया के नजदीक एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खेतों में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला व उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि बच्चे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

जानकारी के अनुसार लाडपुर का रहने वाला मोनू पुत्र जसबीर अपनी पत्नी ममता (24) के साथ छह माह के बेटे समर्थ को दवाई दिलवाने के लिए झज्जर जा रहा था। बताया गया है कि मंगलवार की रात समर्थ की घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने पर मोनू अपनी पत्नी ममता के साथ बच्चे को लेकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में झज्जर दवाई दिलवाने के लिए निकल गया। तीनों जब बादली बाईपास पर पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। राहगीरों ने जब दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो उन्होंने मदद करते हुए तीनों को गाड़ी से बाहर से निकाला। छह महीने के बच्चे समर्थ की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल में ममता को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजन मोनू को बाद में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर बादली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मगर जब तक राहगीर तीनों को दिल्ली के जाफरपुर से राव तुलाराम अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मोनू का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। जबकि ममता और बच्चे समर्थ की मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे पर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed