फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खाना खाने से दंपति की हालत बिगड़ी, जींद के बजाय सांपला-बहादुरगढ़ पहुंचे

खाना खाने से दंपति की हालत बिगड़ी, जींद के बजाय सांपला-बहादुरगढ़ पहुंचे

Thu, 17 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खाना खाने से दंपति की हालत बिगड़ी, जींद के बजाय सांपला-बहादुरगढ़ पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
ट्रेन में बाहरी भोजन खाने से एक दंपति की तबीयत बिगड़ गई। बेसुध अवस्था में दंपति जींद के बजाय सांपला और बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। परिजनों की मानें तो महिला के कान की बालियां व अन्य सामान गायब है। लूट के मकसद से दोनों को खाने में कोई नशीली चीज दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जींद के सुंदर नगर निवासी कर्मवीर व उसकी पत्नी नसीब देवी पंजाब के अमृतसर में एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। घर वापसी के लिए वे बुधवार की सुबह अमृतसर से ट्रेन में सवार हुए। हरियाणा के जाखल स्टेशन से उनको ट्रेन बदलनी थी। जाखल से दोनों जींद की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। जब दंपति को भूख लगी तो वे ट्रेन में भोजन बेचने वाले से पूरी-सब्जी ले ली। खाना खाने के बाद दंपति बेसुध हो गया। जींद स्टेशन चला गया, मगर ये बेसुध रहे। जींद से लगभग 85 किलोमीटर दूर जब सांपला स्टेशन आया तो महिला नसीब को होश आया और वह स्टेशन पर उतर गई। जबकि कर्मवीर ट्रेन में ही बेसुध पड़ा रहा। बहादुरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आसपास बैैठे यात्रियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस पहुंची और उसको संभाला। उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बोलने में सक्षम नहीं था। इसके बाद जीआरपी ने उक्त रूट के तमाम स्टेशन एवं चौकी-थानों में सूचना जारी की।
विज्ञापन


ऐसे हुई पहचान
दरअसल, जाखल से जींद की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है और ये दोनों सांपला-बहादुरगढ़ आ पहुंचे। समय पर घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो परिजनों ने इनके पास फोन करने शुरू किए। महिला सांपला स्टेशन पर बेसुध अवस्था में थी और उसका मोबाइल लगातार बज रहा था। पास खड़े कुछ युवकों ने उसे जगाने की कोशिश की पर वह नहीं जागी। इसके बाद एक युवक ने कॉल रिसीव की। उक्त युवक ने परिजनों को महिला की हालत की जानकारी दी। तब परिजन सांपला के लिए रवाना हुए। इधर, बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली तो यहां की पुलिस सांपला रवाना हुई। तब जाकर दोनों की पहचान संभव हो पाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहने-सामान भी चोरी
परिजनों की मानें तो लूट के मकसद से इन्हें खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर दी गई। नसीब के कान के बाले गायब हैं। जबकि रुपयों और अन्य सामान से भरा बैग भी नहीं मिला।


वर्जन
जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल महिला और पुरुष दोनों ही कुछ भी बताने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा गया है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू होगी। जाखल पुलिस से भी संपर्क कर वहां सामान बेचने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा।

- परिजनों ने लगाया लूट के मकसद से भोजन में नशीली वस्तु खिलाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed