{"_id":"5976578c4f1c1b7c658b45d7","slug":"191500927884-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी चोरी करते पकड़े 50 किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहरी पानी चोरी करते पकड़े 50 किसान
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी पानी चोरी करते 50 किसान पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सोमवार को नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 50 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इस समय नहरों में 809 क्यूसेक पानी चल रहा है। जिले की नहरों में गत 11 जुलाई से लगातार पानी चल रहा है।
पानी इस बार काफी मत्रा में मिला है लेकिन पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने की वजह से खरीफ की फसलों में सिंचाई की अधिक जरूरत बनने लगी है। खासकर धान की फसल को सबसे अधिक पानी की जरूरत बनी हुई है। किसान नहरों पर इंजन, साइफन सैट लगाकर लगातार पानी की चोरी कर रहे हैं जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। इसे लेकर सिंचाई विभाग अधिकारियों ने सोमवार को एसडीओ वीरेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व में नहरों पर छापामारी की। इस दौरान किसानों के इंजन व साइफन आदि नहरों से हटवाए गए तथा 50 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा।
फोटो 24
पानी से लबालब लोहारू कैनाल।