फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घसौला हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

घसौला हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Tue, 13 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
घसौला हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर
घसौला हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

10 जून को हुए विवाद में जगत नारायण की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दो दिन पूर्व गांव घसौला में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने के तीन नामजद आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में 15 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस खूनी संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक व भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।

गौरतलब है कि गांव घसौला में 10 जून की सुबह जमीन पर कब्जा करने के मामले में दो पक्ष भिड़ गए थे। इस विवाद में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए थे। विवाद में एक पक्ष से जगत नारायण, अश्वनी व दीपक घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से रघबीर, टेकराम व सुरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद चिकित्सकों ने जगत नारायण, अश्वनी, रघबीर, टेकराम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि सुरेंद्र व दीपक को भिवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। पीजीआई पहुंचते ही चिकित्सकों ने जगत नारायण को मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने से सदर थाना पुलिस टीम भी स्थिति पर काबू पाने के लिए घसौला पहुंची थी। पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर मृतक जगत नारायण के परिजनों के बयान पर दूसरे पक्ष के टेकराम, रघबीर, बलजीत, साहिल, सुजीत, सुमित, मांगेराम, रमेश, कपि, सुरेंद्र सहिम हिला मुन्नी देवी, जर्मनी देवी, प्रियंका व सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्जकिया था। सदर थाना पुलिस ने एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ सुमिंद्र, टेकराम व सुमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने इन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed