फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sun, 11 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छुड़ानी धाम में दर्शन के लिए जा रहा गांव करौंथा का एक परिवार शनिवार को गांव छारा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में हाइवा की चपेट में आने से जहां महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायल पिता-पुत्र का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी हादवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे से गुस्साए घटनास्थल के पास स्थित अखाड़े के पहलवानों ने सड़क के बीच में पत्थर रखकर कुछ देर तक जाम लगा दिया। पहलवानों ने कहा कि उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। ताकि भविष्य में हादसे न हों।
जानकारी के अनुसार गांव करौंथा (रोहतक) वासी धर्मवीर का परिवार बाइक पर छुड़ानी धाम जा रहा था। एक बाइक पर धर्मवीर (55) और उसका भाई भगत सिंह (60) सवार थे तो दूसरी बाइक पर धर्मवीर का बेटा सन्नी (22) और निर्मला (45) पत्नी धर्मवीर सवार थे। घर से कुछ देर पहले निकले धर्मवीर और उसका भाई भगत सिंह गांव छारा में सन्नी व निर्मला के आने का इंतजार कर रहे थे। जब कुछ देर बाद सन्नी बाइक लेकर गांव छारा में अखाड़े के पास पहुंचा तो वह हादवा की चपेट में आ गया। हादसे में सन्नी और उसकी मां निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे और पत्नी को बचाने के चक्कर में धर्मवीर भी हादवा की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसा इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हाइवा डंपर काफी दूर तक तीनों को घसीटता ले गया। महिला ने बुरी तरह कुचले जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि धर्मवीर और सन्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने लगाया जाम
दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ हो गई थी। पास ही स्थित अखाड़े के पहलवानों में भी रोष पनप गया। युवाओं ने मार्ग के बीच में पत्थर रखकर यातायात रोक दिया। सड़क पर उतरे युवाओं ने घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। युवाओं ने कहा कि चालक बेहद तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसी कारण यहां अक्सर हादसे होेते हैं। कुछ दिन पहले भी यहां एक हादसा हो गया था। प्रशासन यहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराए, ताकि दुर्घटनाएं न हो। इस दौरान पहलवानों को पुलिस अधिकारियों ने जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दे जाम खुलवाया। करीब 10-15 मिनट के बाद यातायात सामान्य हो पाया।


हाइवा डंपर चालक फरार
मांडोठी पुलिस चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि हाइवा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चालक फरार है। पुलिस ने हाइवा डंपर को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में रखे दस्तावेजों के आधार पर चालक तक पहुंचा जाएगा।

- करौंथा से छुड़ानी जा रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed