फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर-7 निवासी एक युवक का शव उसके दोस्त के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। युवक ने आत्महत्या की या फिर इसके पीछे कोई और कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अतुल (28) के रूप में हुई है। अतुल दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था और सेक्टर-7 में अपनी मां व बड़े भाई के साथ रहता था। वीरवार की रात को टहलने के लिए वह घर से निकला था। वापस घर जाने के बजाय वह अपने दोस्तों के कमरे पर चला गया। यहां से रात करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि अतुल ने फंदा लगा लिया है। इस सूचना पर परिजन तुरंत वहां गए। सेक्टर छह थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था। मृतक के एक दोस्त की मानें तो वे सभी सो गए थे। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो अतुल टीनशेड पर लटका हुआ था। फंदा बिजली की तारों से लगाया गया था। वहीं परिजन इस बात को सिरे से नकार रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अतुल आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। मृतक के बड़े भाई पंकज के बयान पर सेक्टर छह थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पूरी होने के बाद ही असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed